सिंदुरिया थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उप निरीक्षक मनीष तिवारी ने की। इसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सम्मानित नागरिकों, मस्जिदों के इमामों, मौलवियों और अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक मनीष तिवारी ने सभी से आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। तिवारी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने जोर दिया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ है। इस दौरान हेड कांस्टेबल बृजेश यादव, कांस्टेबल मनीष सिंह, कांस्टेबल सत्य प्रकाश, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार सहित अन्य थाना स्टाफ मौजूद रहा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज के सिंदुरिया थाने में पीस कमेटी की बैठक:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण मनाने पर जोर, अफवाहों से बचने की अपील
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












