बस्ती – भगवान चित्रगुप्त मंदिर निकट चित्रगुप्त चौक धर्मशाला रोड पर स्थित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की महाआरती युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा उनकी धर्मपत्नी रेखा श्रीवास्तव के द्वारा भव्य पूजन और महाआरती संपन्न किया गया । पूजन और महाआरती मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद के द्वारा कराया गया। युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी भक्तों को बताया कि विगत वर्षों से हर माह के दूसरे रविवार को में संध्या भगवान चित्रगुप्त जी की महाआरती निरंतर हो रही हैं।महाआरती में मुख्य रूप में शुभ श्रीवास्तव, कैलाशी इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव , संजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुख सागर, मीरा कसौधन,राजेश कुमार, नेहलता श्रीवास्तव,शिवनंदन, अशोक पांडेय, किरन खरे, अरुणिमा खरे, संतोष कुमार, उषा श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, श्रीवास्तव और कंचन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भव्यता के साथ हुआ संध्या महा आरती
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












