Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप:डीएम को ज्ञापन...

ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप:डीएम को ज्ञापन सौंपा, कोटेदार ने आरोपों को निराधार बताया


महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सभा सोनाड़ी खास टोला हथीयहवा के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता और दबंगई का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार नगर पंचायत चौक के सभासद भी हैं और अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए समय पर राशन वितरित नहीं करते। दर्जनों पात्र ग्रामीणों को राशन देने के बजाय उन्हें ‘आज-कल’ कहकर टाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जब वे राशन मांगने जाते हैं, तो कोटेदार कई महिलाओं और पुरुषों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और गाली-गलौज कर उन्हें भगा देते हैं। इस व्यवहार से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके कोटे को निरस्त करने की मांग की है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इस संबंध में कोटेदार अशोक विश्वकर्मा ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय पर राशन का वितरण किया जाता है और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान उमेश कुमार, जयकरण, शकुंतला, फूला देवी, कुमारी मालती, रिंकी, रीना, उमा देवी सहित कई अन्य ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments