Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर 10 नर्सिंग कर्मियों ने किया रक्तदान:कैली अस्पताल के...

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर 10 नर्सिंग कर्मियों ने किया रक्तदान:कैली अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन

#बस्ती_न्यूज

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सोमवार को बस्ती मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक हॉस्पिटल कैली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 10 नर्सिंग स्टाफ सदस्यों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार और उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर नर्सेज की जन्मदात्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीपक जलाकर उन्हें याद किया गया। डॉ. मनोज कुमार और डॉ. अनिल कुमार यादव ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जीवन परिचय देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वाले नर्सिंग स्टाफ में पूर्णिमा, अंजली शुक्ला, पूनम यादव, गोविंद शुक्ला, मनजीत मोदनवाल, विवेकानंद मिश्रा, मो. फैज, प्रद्युमन, राजकुमार मेहता, आशीष पाण्डेय और अनिल जोगी शामिल थे। इस दौरान डॉ. स्वराज शर्मा, डॉ. सुमित कसौधन, एलटी राजेशबरनवाल, सौम्या पाण्डेय, अखिलेश कुमार, प्रीति सहनी और सलोनी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments