Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गिलौला में घर में आग, 40 हजार नकद जले:मोहम्मद रईस का सामान...

गिलौला में घर में आग, 40 हजार नकद जले:मोहम्मद रईस का सामान राख, बाउंड्री के लिए जोड़े थे पैसे


श्रावस्ती जिले के इकौना तहसील क्षेत्र के गिलौला थाना अंतर्गत साइन पुरवा गांव में मोहम्मद रईस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में घर में रखे 40 हजार रुपये नकद और अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुर्ते में रखे 40 हजार रुपये पूरी तरह जल गए। यह रकम मोहम्मद रईस ने अपने घर की बाउंड्री बनवाने के लिए मजदूरी करके जोड़ी थी। आग की चपेट में आने से घर का अन्य आवश्यक सामान भी नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। मोहम्मद रईस का परिवार अत्यंत गरीब है और मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करता है। इस आकस्मिक घटना से परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लेखपाल अमित सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है और इसकी रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments