Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष:परतावल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार...

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष:परतावल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इसरार अहमद का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने इसरार अहमद का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, गीता रत्ना पासवान, जितेन्द्र यादव, तसव्वर हुसैन, राजेश निषाद, मोहम्मद रुस्तम, जुलकरनैन, विनय यादव और युवा नेता ज़ुलकरनैन ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। अपने संबोधन में इसरार अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करेंगे। इसरार अहमद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में तबरेज़ आलम, इज़हार भाई, फैज़ भाई, उस्मान गनी तारिक, सगीर, फ़िरोज़ अमीर एवं सहाबुद्दीन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments