श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में खेत में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बढ़नी छोकटी निवासी मुकई राम पुत्र रामजियावन ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से लगातार पानी गिरा रहे थे। पीड़ित द्वारा इसका विरोध करने पर पहले भी विवाद हो चुका था। आरोप है कि 10 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे, जब मुकई राम ने एक बार फिर पानी गिराने का विरोध किया, तो विपक्षियों ने मिलकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मुकई राम का कहना है कि इस घटना में उन्हें चोटें आईं, लेकिन डर और दबाव के कारण वह तुरंत मेडिकल जांच नहीं करा सके। उन्होंने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती को प्रार्थना पत्र भेजा, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने इस मामले में एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में खेत विवाद पर मारपीट:मल्हीपुर में केस दर्ज, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












