सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, घटना बीते सोमवार की है। उनकी बेटी सुबह करीब नौ बजे गांव के बाहर से बकरियां चराकर घर लौट रही थी। रास्ते में 65 साल के व्यक्ति के घर के पास पहुंचने पर उसने आम देने के बहाने किशोरी को अपने घर के अंदर बुला लिया। घर के भीतर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दरवाजा खुलवाकर लड़की को बाहर निकाला। लड़की ने सबके सामने पूरी घटना बताई। मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खेसरहा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। तथ्यों के सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बकरी चराकर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास:खेसरहा में 65 साल के बुजुर्ग ने घर में बुलाया, आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












