सिद्धार्थनगर के खुनियाँव क्षेत्र स्थित बेनीपुर चौराहे पर ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर एक भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सवर्ण आर्मी सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे के नेतृत्व में नव युवक मंडली के सहयोग से संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का विशेष माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने सेवा भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर प्रभु नाथ पांडे, राजू पांडे, महेंद्र पाण्डेय, बृजेश पांडे, विशाल पांडे, रमेश पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, वैभव श्रीवास्तव और संजय पाण्डेय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में भाईचारा, सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी युवाओं और उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
बेनीपुर चौराहे पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन:ज्येष्ठ माह के दूसरे मंगलवार पर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












