श्रावण माह के पहले दिन इटहिया स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। नेपाल सीमा से सटा होने के कारण यहां भारतीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में नेपाली भक्त भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे। महराजगंज जिला मुख्यालय से 31 किलोमीटर दूर रंगहिया बाजार मार्ग पर डुमरी ग्रामसभा में स्थित यह मंदिर ‘मिनी बाबा धाम’ के नाम से जाना जाता है। पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना निचलौल स्टेट के प्रतापी राजा वृषभ सेन की पौराणिक कथा से जुड़ी है। मान्यताओं के अनुसार, राजा की गोशाला में ‘नंदिनी’ नामक एक गाय थी। राजा प्रतिदिन उसके प्रथम दर्शन कर दूध ग्रहण करते थे। कुछ समय बाद गाय प्रतिदिन जंगल में एक विशिष्ट स्थान पर स्वतः दूध अर्पित करने लगी। जब राजा को इस बात का पता चला, तो उन्होंने उस स्थान की खुदाई करवाई, जहां से अति दिव्य और दुर्लभ पंचमुखी शिवलिंग प्रकट हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी ध्यान गिरी ने बताया, “पंचमुखी शिवलिंग दिव्य ऊर्जा और आस्था का विशाल केंद्र है। सावन में यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। कोई भी शिवभक्त बाबा के दरबार से खाली हाथ नहीं लौटता।” एक स्थानीय श्रद्धालु ने कहा, “सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर जलाभिषेक करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है। प्रशासन द्वारा इस बार की गई व्यवस्थाएं बहुत ही सराहनीय हैं।” भक्तों की सुविधा के लिए महराजगंज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निचलौल मुख्य तिराहे से दिनभर ऑटो और ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध है। नेपाल सीमा से आने वाले भक्तों के लिए ठूठीबारी, शीतलापुर, रेंगहिया, झुलनीपुर और महेशपुर से सीधे मंदिर तक पहुंचने के लिए विशेष वाहन संचालित किए जा रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्रावण के पहले दिन इटहिया मंदिर में उमड़ी भीड़:नेपाल सीमा पर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में भक्तों का तांता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












