बस्ती – मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई कुदरहा का अधिवेशन एवं कार्यकारिणी चुनाव ब्लॉक संसाधन केंद्र कुदरहा के परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया जिला कार्यकारिणी के पर्यवेक्षक इंद्रसेन मिश्रा व चुनाव अधिकारी महेश कुमार की देखरेख में लोकतांत्रिक ढंग से पूरी की गई। सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। चन्द्रभान चौरसिया अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव मंत्री, रवींद्र कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री राम प्रकाश, कोषाध्यक्ष भैयाराम राव, उपाध्यक्ष ममता देवी, यशपाल सिंह, तसौवर हुसैन, सत्य नारायण, अनिल कुमार, अजय यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, संगठन मंत्री किरण सिंह, सुधीर पांडेय, सुभाष सोनकर, जय सिंह, शुभेंदु श्रीवास्तव, कैलाश मौर्य, राम प्रकाश यादव, विवेकानंद गोंड,जयराम, जबकि सुनयना वर्मा,प्रीति दीनानाथ कन्नौजिया, शिवम यादव, राजकुमार, विवेक यादव प्रचार मंत्री निर्वाचित हुए। दिनेश कुमार चौधरी को अकाउंटेंट, जय प्रकाश यादव को ऑडिटर चुना गया।
अधिवेशन में शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक देवेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षकों के मान-सम्मान और उनके जायज अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा है। पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ शिक्षक हितों में अपने दायित्वों को पूरा करें।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, ऑनलाइन उपस्थिति का दबाव और अवकाश में कार्य के बदले प्रतिकार अवकाश के जैसी समस्याओं पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
जिला सह-संयोजक विजय प्रकाश चौधरी, महेश कुमार, चंद्रभान चौरसिया और राम भरत वर्मा ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कुदरहा ब्लॉक हमेशा से संगठन की रीढ़ रहा है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल उपस्थिति और गैर-शैक्षणिक कार्यों का बढ़ता बोझ शिक्षकों की गुणवत्ता को प्रभावित कर रहा है, जिसका विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय प्रताप चौधरी, शोभाराम वर्मा, सतीश भारती, अभिषेक जायसवाल,विजय कन्नौजिया, वैभव प्रसाद, विवेकानंद वर्मा, राधेश्याम वर्मा,अंकी वर्मा, नीतू मौर्य,प्रमिला चौधरी,अंकिता चौधरी, प्रियंका यादव सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
चन्द्रभान चौरसिया अध्यक्ष, अरविन्द कुमार यादव मंत्री घोषित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












