Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज:पति, सास-ससुर समेत 5 आरोपियों की...

सिसवा में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज:पति, सास-ससुर समेत 5 आरोपियों की तलाश में जुटी कोठीभार पुलिस


महाराजगंज में कोठीभार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। ठूठीबारी थानाक्षेत्र के सुकरहर गांव निवासी नेहा ने ससुराल पक्ष पर जबरन गर्भपात कराने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नेहा के अनुसार, उनकी शादी 1 मई 2018 को कोठीभार थाना क्षेत्र के जहदा निवासी चंद्रशेखर पुत्र रामगोपाल से हुई थी। नेहा ने अपनी तहरीर में बताया है कि शादी के समय उनके पिता ने 4 लाख रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल, एक सोने की अंगूठी और घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिए थे। नेहा का आरोप है कि शुरुआत में पति का व्यवहार सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल के लोग उन्हें कम दहेज का ताना देने लगे। उन्होंने कथित तौर पर एक लाख रुपए नकद और सोने की माला की मांग की। मांग पूरी न होने पर नेहा को प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ समय बाद नेहा प्रेग्नेंट हुईं। पति ने उनसे बच्चा न होने की बात कहकर गर्भपात कराने को कहा। नेहा के अनुसार, उनके पति ने जबरन उनका गर्भपात करा दिया। कुछ दिन बाद नेहा दोबारा प्रेग्नेंट हो गईं और इस समय उनके गर्भ में पांच माह का बच्चा है। उन पर फिर से गर्भपात कराने का दबाव बनाया जाने लगा। नेहा ने आरोप लगाया है कि 1 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10 बजे उनके पति चंद्रशेखर, जेठ गिरिजेश, सास कुंती देवी, ससुर रामगोपाल, जेठानी शिल्पा देवी और अंगीरा ने दहेज की मांग करते हुए उनके साथ मारपीट की। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए गर्भावस्था में ही जान से मारने की धमकी दी और उन्हें घर से निकाल दिया। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न सहित संबंधित धाराओं में पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश जारी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments