HomeHealth & Fitnessमिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मेधावी छात्रा बनीं एक दिन की सांकेतिक...

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत मेधावी छात्रा बनीं एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी

बिजनौर। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत राखी मेमोरियल विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा कु. सृष्टि चौहान को एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। कु. सृष्टि चौहान ग्राम मानियावाला गढ़ी, विकासखंड अफजलगढ़ निवासी सीताराम चौहान की पुत्री हैं और इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा हैं।

WhatsApp Image 2026-05-12 at 16.04.52

इस अवसर पर कु. सृष्टि चौहान ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। उन्होंने जनसुनवाई, कार्यालय संचालन तथा विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं एवं प्रशासनिक दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
सांकेतिक जिलाधिकारी के रूप में कु. सृष्टि चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मिशन शक्ति कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को प्रोत्साहित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं को कमजोर न समझें, बल्कि शिक्षा और सशक्तिकरण के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में  रविता राठी, प्रधानाचार्या संध्या शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments