#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के गोटवा बाज़ार में जलभराव और खराब सर्विस रोड की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए कार्य शुरू हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने यहां नाली निर्माण विस्तार, सर्विस रोड सुधार और रोड लाइट व्यवस्था का काम प्रारंभ कराया है। इससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही बारिश में जलभराव, कीचड़ और अंधेरे की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अवनीश सिद्धार्थ ने ग्राम पंचायत मरहा के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए स्थानीय समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। क्षेत्र के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। मरहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव ने बताया कि गोटवा बाज़ार में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। सर्विस रोड की खराब स्थिति से राहगीरों और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नाली निर्माण और सड़क सुधार कार्य शुरू होने से अब इन समस्याओं का समाधान होगा। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि यह कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा होगा। इससे गोटवा बाज़ार की स्थिति में सुधार आएगा और प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोटवा बाजार में नाली और सर्विस रोड का काम शुरू:जलभराव, खराब सड़क की समस्या से मिलेगी निजात
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












