महराजगंज के चौक नगर पंचायत में नहर से कब्रिस्तान तक बन रही सीसी रोड के निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है। समाजसेवी सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में नागरिकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि करीब 38.09 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की ईंटें, साधारण बालू और मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही बिना पर्याप्त नींव डाले निर्माण किए जाने की बात भी कही गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताने पर संबंधित ठेकेदार द्वारा प्लास्टर और पानी का छिड़काव कर कार्य को सही दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी मौखिक रूप से तथा मोबाइल और समाचार माध्यमों के जरिए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो सरकारी धन का दुरुपयोग होने के साथ-साथ आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावित होंगी। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पप्पू, नूर आलम, अहमद रज़ा, मुमताज़ अहमद सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चौक नगर पंचायत में सड़क निर्माण में अनियमितता:समाजसेवी ने जिलाधिकारी से की 38 लाख के प्रोजेक्ट की जांच की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












