Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती पुलिस लाइन में एसपी का औचक निरीक्षण:परेड की सलामी ली, अनुशासन...

बस्ती पुलिस लाइन में एसपी का औचक निरीक्षण:परेड की सलामी ली, अनुशासन और व्यवस्थाओं का परखा स्तर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और कार्यशैली का जायजा लिया। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर की वर्दी पहनने तथा आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील और मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी लाइन की मौजूदगी में एसपी ने पुलिस लाइन परिसर स्थित शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, यातायात कार्यालय, डायल-112 कार्यालय तथा पुराने और नव निर्मित बैरक भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। समयबद्ध तरीके से पूरी हों सभी सुविधाएं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन में सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण और अनुशासित पुलिस बल से ही आमजन को प्रभावी एवं भरोसेमंद पुलिस सेवा मिल सकती है। अर्दली रूम में सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं निरीक्षण के बाद एसपी ने अर्दली रूम आयोजित कर अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालयों में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। व्यवस्थाएं मजबूत करने पर जोर इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाना, अनुशासन को प्रभावी बनाए रखना तथा पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments