Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में नाली की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान:गंदगी से बीमारी...

बहराइच में नाली की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान:गंदगी से बीमारी का खतरा, स्वच्छ भारत अभियान पर उठे सवाल


बहराइच जिले के भावनियापुर बनघुसरी मजरा बरुहा क्षेत्र में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। लंबे समय से खराब पड़ी नालियों के कारण लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बरुहा क्षेत्र में नालियों के आसपास बड़ी-बड़ी घास उग आई है और वे कचरे से अटी पड़ी हैं। चारों ओर गंदगी का माहौल है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। यह स्थिति ऐसे समय में बनी हुई है जब राज्य सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत मिशन’ अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अभियान के बावजूद उनके क्षेत्र में सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान रामनिवास गुप्ता से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि नालियों की सफाई करवाना सफाईकर्मी की जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments