निचलौल नगर पंचायत में तैनात सफाई कर्मियों ने मंगलवार को मानदेय भुगतान में देरी और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के कथित रवैये के विरोध में नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने ईओ पर मनमानी करने तथा मानदेय मांगने पर फटकार लगाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर उनका बकाया मानदेय नहीं मिला तो वे हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान सफाईकर्मियों नरेश, नगीना, श्यामू, धीरेन्द्र, हरिलाल, पिंटू, पार्वती, राजकुमार, परदेशी, नेबुलाल, मनोज और सूरज ने बताया कि उन्हें अप्रैल माह का मानदेय अब तक नहीं मिला है। इससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने ईओ से मानदेय भुगतान की मांग की तो उन्हें संतोषजनक जवाब देने के बजाय फटकार लगाई गई और भुगतान से इनकार कर दिया गया। प्रदर्शन के बाद, सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत के लिपिक को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि हर महीने की 1 से 5 तारीख के बीच नियमित रूप से मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिनों के भीतर अप्रैल माह का बकाया मानदेय नहीं दिया गया तो सभी सफाईकर्मी सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार और हड़ताल करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन की होगी। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने ईओ पर बिना किसी सूचना के कई दिनों तक नगर पंचायत से अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इसी कारण बीते दिनों उनकी तीन दिन की अनुपस्थिति दर्ज की गई है और ईओ नगर पंचायत के कार्यों को करने से कतरा रहे हैं। इस संबंध में ईओ विकास कुमार ने बताया कि वह शासकीय कार्य से तीन दिनों के लिए बाहर गए हुए थे। इसके बावजूद उन्हें अनुपस्थित दर्ज कर वेतन काटने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि उनका वेतन काटा जाएगा तो वह भी संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे। मामले में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लिया जा रहा है। नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है और सफाई कर्मियों का मानदेय जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सफाई कर्मियों ने मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन किया:निचलौल में ईओ पर मनमानी का आरोप, हड़ताल की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












