HomeHealth & Fitnessपुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीआईएसएफ ने महिला डबल्स मुकाबले में दर्ज की...

पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीआईएसएफ ने महिला डबल्स मुकाबले में दर्ज की जीत

लखनऊ। अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डा० रामकृष्ण स्वर्णकार द्वारा द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत डा० शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित महिला वर्ग की गर्ल्स डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं सीआईएसएफ की टीमों के मध्य अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला खेला गया।

11may0234567

 मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया गया। मुकाबले में सीआईएसएफ टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। उपस्थित दर्शकों एवं अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु लगातार तालियों के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डा० रामकृष्ण स्वर्णकार द्वारा खिलाड़ियों एवं अधिकारियों से प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं एवं आयोजन के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया तथा आयोजन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

11may02345678

कार्यक्रम के दौरान एडीजी सीआईएसएफ  विजय प्रकाश, आईजी सीआईएसएफ सरोज कांत मलिक, डीआईजी पीएसी  अनीश अहमद अंसारी, सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी सर्वेश कुमार मिश्र, सेनानायक एसडीआरएफ  श्याम नारायण सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments