Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर का प्रधान रेटिंग सर्वे वाहन रवाना:परतावल में ब्लॉक प्रमुख और...

दैनिक भास्कर का प्रधान रेटिंग सर्वे वाहन रवाना:परतावल में ब्लॉक प्रमुख और अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिखाई हरी झंडी


दैनिक भास्कर का ग्राम प्रधान रेटिंग सर्वे वाहन सोमवार को परतावल ब्लॉक परिसर से रवाना किया गया। परतावल के ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान, स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी पंचायतों के प्रधानों द्वारा कराए गए विकास कार्यों को रेटिंग देने में गहरी रुचि दिखाई। यह प्रचार वाहन पंचायतों में सर्वेक्षण के लिए भेजा गया है। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा और अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने दैनिक भास्कर की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण लोगों में जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध होगा। स्थानीय निवासियों ने दैनिक भास्कर के विधायक सर्वे को भी सफल और प्रशंसनीय बताया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इस प्रधान रेटिंग कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, खंड विकास अधिकारी परतावल अर्जुन चौधरी, ग्राम प्रधान सचिन सिंह, हकीम खान, जमीरुल्लाह खान, आलमगीर सिद्दीकी, जावेद खान, श्याम उपाध्याय, नवीन त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, दीपू रावत और सलाउद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments