महराजगंज में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निचलौल तहसील परिसर में प्रदर्शन कर क्षेत्र की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महराजगंज को संबोधित 26 सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार निचलौल को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि निचलौल तहसील क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें वर्षों से बदहाल स्थिति में हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में निचलौल से कपिया, पिपराकाजी, कोहड़वल अस्पताल, टिकुलहिया, टोंगरी, हरगांवा, पिपरहवा, परागपुर, छितौना, गदहिला, डीघही पुल, जगदौर, हड़खोड़ा, देउरवा, चमनगंज पुल, जंगल ढेसो, रामनगर, बढ़या पुल सहित क्षेत्र की 26 प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़कों की खराब स्थिति के कारण यात्रा जोखिम भरी बन गई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सर्वेक्षण कराकर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि जनहित को देखते हुए प्रशासन को क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए शीघ्र कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आम आदमी पार्टी व्यापक जनआंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में राधेश्याम यादव, विनोद मौर्य, दशरथ, ओमकार मिश्रा, धर्मध्वज, अमरनाथ, मुसाहिब, अमानुल्लाह, रिजवान, रज्जाक अली, समसुद्दीन, सत्तार अली, मोइनुद्दीन, शौकत अली, यूसुफ अली, परदेसी, श्रीराम, समीउल्लाह, स्वामीनाथ, तैयब अली, हैदर अली, बेइला देवी, गुड्डी देवी, सुमन देवी और इसराइल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
आप कार्यकर्ताओं ने क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग की:निचलौल में सौंपा 26 सूत्रीय ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












