Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़-सेमरा मार्ग जर्जर, गड्ढों में तब्दील:सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे आवागमन में...

शोहरतगढ़-सेमरा मार्ग जर्जर, गड्ढों में तब्दील:सैकड़ों ग्रामीण और स्कूली बच्चे आवागमन में परेशान


शोहरतगढ़ क्षेत्र में शोहरतगढ़ से सेमरा जाने वाला मार्ग, जो मोलवी महादेवा को जोड़ता है, इन दिनों बेहद खराब हालत में है। सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और बिगड़ जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। इस मार्ग का उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और किसान करते हैं। सड़क की बदतर हालत के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीण अखिलेश पासवान ने बताया, “सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बरसात में गड्ढों में घुटने भर पानी भर जाता है। कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं।” मुकेश वर्मा ने कहा कि मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी होती है, और एंबुलेंस चालक भी इस मार्ग पर आने से कतराते हैं। ग्रामीण अकबर अली, समीउल्लाह, इंद्रेश, महेश, उमेश और बिलास सहित कई लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत की मांग कई महीनों से की जा रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। गड्ढों के कारण किसानों को अपनी कृषि उपज मंडी तक पहुंचाने में भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान रम्मिलन ने जानकारी दी कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को कई बार अधिकारियों और क्षेत्र के सांसद-विधायक के समक्ष उठाया है। उन्होंने बताया कि सड़क की जर्जर हालत से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रधान के अनुसार, आश्वासन तो मिले हैं, लेकिन धरातल पर अभी तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। फिलहाल, क्षेत्र के लोग हादसों की आशंका के बीच जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments