जमुनहा ब्लॉक स्थित नासिरगंज चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट पिछले आठ महीने से खराब पड़ी है। इसके कारण रात के समय चौराहे पर घना अंधेरा रहता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह हाईमास्ट लाइट विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत वर्ष 2023-24 में स्थापित की गई थी। इसका उद्घाटन श्रावस्ती के विधायक राम फेरन पाण्डेय ने किया था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता बृजेश कुमार श्रीवास्तव और जमुनहा के खंड विकास अधिकारी एस.पी. सिंह की देखरेख में इसका कार्य संपन्न हुआ था। स्थानीय निवासियों के अनुसार, हाईमास्ट खराब होने के बाद उसकी लाइटें हटा दी गई थीं। छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें दोबारा नहीं लगाया गया है। वर्तमान में चौराहे पर केवल हाईमास्ट का खंभा खड़ा है। अंधेरे के कारण रात में आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय दुकानदारों मोहम्मद रज़ा, अशफाक रज़ा, शेर अली, अहमद रज़ा और लवकुश सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द हाईमास्ट की लाइटें ठीक कराकर चालू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात मिल सके।
नासिरगंज चौराहे की हाईमास्ट लाइट आठ माह से बंद:रात में अंधेरा, राहगीर और दुकानदार परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












