Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बारिश का अलर्ट: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम:40-60 किमी/घंटा की रफ्तार...

बारिश का अलर्ट: अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम:40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की आशंका


सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार तड़के मौसम ने करवट ली। सुबह करीब 5 बजे कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के भीतर जिले के कुछ स्थानों पर तेज आंधी-तूफान और मध्यम बारिश की प्रबल संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, इस दौरान बिजली कड़कने के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली थी। वर्तमान में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में बढ़ी नमी और वायुमंडलीय दबाव में बदलाव के कारण मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। कई स्थानों पर तेज हवा चलने के संकेत भी मिले हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है तथा कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना बनी हुई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments