बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तकम गांव में शनिवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रास्ते से ट्रैक्टर हटाने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग राम कुबेर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात गांव में दो पड़ोसी परिवारों के बीच रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। हमले में बुजुर्ग की मौके पर मौत मारपीट के दौरान राम कुबेर (80) गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने उन पर लाठियों से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा वारदात की सूचना मिलते ही दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों की स्थिति की भी जानकारी ली गई। तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार थानाध्यक्ष जीवन तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या:ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Recent Comments
on Hello world!










