बहराइच जनपद की ग्राम पंचायत सुर्जना कलां में बुधवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण कई पेड़ों की डालियां टूट गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। गांव में बिजली व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण राम किशोर यादव ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की फसल को क्षति पहुंच सकती है। किसान शिवकुमार वर्मा ने बताया कि बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तेज हवा के कारण गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान होने की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण रेखा देवी के अनुसार, अचानक आई आंधी और ओलावृष्टि से बच्चे और बुजुर्ग काफी घबरा गए। हालांकि, बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
सुर्जना कलां में आंधी के साथ बारिश:तेज हवा से कई पेड़ों की डालियां टूटी, गर्मी से राहत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












