Homeमुंबई (Mumbai)आग की लपटों से राख हुआ आशियाना, शिंदे फाउंडेशन ने 15 दिनों...

आग की लपटों से राख हुआ आशियाना, शिंदे फाउंडेशन ने 15 दिनों में फिर खड़ा कर दिया गुजर परिवार का सपना

ठाणे के शास्त्रीनगर इलाके में रहने वाले विजय गुजर के परिवार के लिए डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन उम्मीद की नई किरण बनकर उभरा है। २७ अप्रैल को शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में गुजर परिवार का पूरा घर और जीवन भर की पूंजी जलकर खाक हो गई थी। इस संकट की घड़ी में कल्याण लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में फाउंडेशन ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया।(Ashiana burnt to ashes by fire, Shinde Foundation resurrected dream of Gujar family in 15 days)

महज 15 दिनों के भीतर पूरे घर का पुनर्निर्माण

फाउंडेशन ने न केवल आश्वासन दिया, बल्कि महज 15 दिनों के भीतर पूरे घर का पुनर्निर्माण कार्य पूरा करवा दिया। घर की मरम्मत से लेकर जरूरी सुविधाओं तक, सारा काम युद्धस्तर पर किया गया। अब गुजर परिवार अपने नए घर में फिर से बस गया है।

अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए विजय गुजर और उनके परिवार ने हाल ही में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे से मुलाकात की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सांसद ने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी किसी भी जरूरत के लिए डॉ. श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें- मुंबई कोस्टल रोड- BMC ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए कई नए एंट्री और एग्जिट की योजना बना रही

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments