सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी स्थित एक मदरसे में 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर गांव निवासी अनीसुर रहमान अपने जुड़वां भाई महमूद के साथ बढ़नी नगर पंचायत के पश्चिम पोखरा मोहल्ले स्थित जामिया अहले सुन्नत इसातुल इस्लाम मदरसे में पढ़ाई करता था। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। परिजनों के अनुसार, रविवार शाम करीब सात बजे मदरसे से फोन कर बताया गया कि छात्र की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद मदरसे के शिक्षक छात्र का शव घर लेकर पहुंचे और बताया कि गले पर मेज गिरने से उसकी मौत हुई है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव के गले तथा शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान होने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शोहरतगढ़ के क्षेत्राधिकारी ने भी मदरसे का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। इसी बीच, लोटन कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव में एक अन्य घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय बालक अनुज की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि वह बच्चों के साथ खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिर गया था। ग्रामीण उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
बढ़नी के मदरसे में छात्र की मौत:पुलिस ने जांच तेज की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












