रामपुर:पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के नेतृत्व में बुधवार 13 मई 2026 को रात्रि गश्त/चैकिंग के दौरान थाना भोट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति (गौकश) ग्राम कोयली के जंगल में गौकशी करने के लिए गौवंशीय पशु की तलाश में घूम रहे हैं,जिनके पास गौकशी करने का सामान व अवैध हथियार भी है।
प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची।पुलिस टीम को एक मोटर साईकिल पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए,जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश में मोटरसाइकिल गिर जाने पर अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरता देख जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त बाबू बच्चा पुत्र मुन्ना उर्फ मुन्नु नि0 मौ0 बजरिया खानसामा थाना गंज व अभियुक्त इरफान उर्फ पतला पुत्र वाहिद निवासी मौ0 रसूलपुर थाना स्वार पैर में गोली लगने से घायल हो गये।
अभियुक्तो के कब्जे से गौकशी करने के उपकरण,02 तमंचे 315 बोर,02 खोखा कारतूस नाल में फंसे हुए व एक काले रंग की हीरो होण्डा मोटरसाईकल बरामद हुई।घायल अभियुक्तो को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया।पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में 13 मई 2026 को थाना भोट पर मु0अ0सं0-71/26 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम बाबू बच्चा व इरफान उर्फ पतला पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त बाबू बच्चा पुत्र मुन्ना उपरोक्त थाना गंज से प्रचलित एचएस है तथा अभियुक्त इरफान उर्फ पतला उपरोक्त थाना स्वार से प्रचलित एचएस है।












