Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सड़क हादसे में युवक की मौत:साले की शादी से लौटते...

बस्ती में सड़क हादसे में युवक की मौत:साले की शादी से लौटते समय हादसा, दो बाइकों की हुई टक्कर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में लालगंज निवासी 35 वर्षीय युवक अली हुसैन की मौत हो गई। वह अपने साले की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी देईडीहा चौराहे के पास उनकी बाइक की टक्कर हो गई। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी अली हुसैन पुत्र बरकत अली मंगलवार को दुबौलिया थाना क्षेत्र के महुआडांड गांव में अपने साले की शादी में गए थे। बारात से घर लौटने के बाद शाम को वह अपने छोटे साले अकबर अली (लगभग 25 वर्ष) के साथ देईडीहा चौराहे पर चाय पीने जा रहे थे। चौराहे से पहले मोड़ पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में अली हुसैन और उनके साले अकबर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। अकबर अली का पैर भी टूट गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पीआरबी 112 को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान रात करीब 1 बजे अली हुसैन की मृत्यु हो गई। मृतक अली हुसैन मेहनत-मजदूरी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी नसीबुन्नीसा और पांच बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय पुत्री खुशनुमा, 10 वर्षीय पुत्र अब्दुरहमान, 7 वर्षीय गोलू, 4 वर्षीय नायरा और 1 वर्षीय उस्मान शामिल हैं। दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हालांकि, अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments