बहराइच जिले की पयागपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दो बजे मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी दीपक सिंह को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चोरी करने वाले चार चोर शिवदहा टेडीया पुल के पास मौजूद हैं। इस सूचना पर उन्होंने उप निरीक्षक अमित प्रकाश और रमेश चंद्र के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा। टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चोरों की तलाशी लेने पर उनके पास से चार सोने की अंगूठी, सोने के दो मंगल सूत्र, चांदी की सात पायल और कुछ नगदी बरामद हुई। ये सभी सामान चोरी के बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्याम सुन्दर, पप्पू और कमलेश चौहान (सभी निवासी थाना पयागपुर) तथा अजीज (निवासी थाना कोतवाली भींगा, जनपद श्रावस्ती) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया है।
बहराइच पुलिस ने चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत के चोरी के जेवरात बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












