HomeHealth & Fitnessआय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर के ठिकानों पर ओडिशा...

आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंजीनियर के ठिकानों पर ओडिशा विजिलेंस की छापेमारी

भुवनेश्वर । ओडिशा विजिलेंस विभाग ने गुरुवार को भद्रक सीएडी डिवीजन के जूनियर इंजीनियर विजय कुमार मोहंती से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों के आधार पर की गई है।

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार, यह तलाशी अभियान विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस, बालेश्वर द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में चार डीएसपी, चार इंस्पेक्टर और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं।

छापेमारी के तहत मोहंती से जुड़े चार स्थानों की तलाशी ली जा रही है, जिनमें भद्रक शहर के समराइपुर स्थित उनका तीन मंजिला आवास, बालेश्वर जिले के बस्ता क्षेत्र के नरसिंघिडिहा स्थित पैतृक दो मंजिला घर, भद्रक स्थित उनका कार्यालय तथा भुवनेश्वर के मालिपाड़ा में एक रिश्तेदार का आवास शामिल है।

अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच के साथ ही यह तलाशी अभियान की जा रही है। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments