Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)किशोरी ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या:खैरीघाट पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच...

किशोरी ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या:खैरीघाट पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी,सीओ ने घटना स्थल का किया निरीक्षण


जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार रात करीब 3 बजे सामने आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक किशोरी की पहचान हर्षिता शुक्ला उर्फ रुचि पुत्री गुड्डू शुक्ला के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात लगभग 3:00 बजे उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से झूलते हुए देखा। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। अभी तीन दिन पूर्व ही पुलिस ने किशोरी को सौपा था उसके परिजनों को, नाबालिक को बहला फुसला कर घर से ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना की सूचना स्थानीय चौकी वैवाही पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट और चौकी वैवाही प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय युवती ने फंदे से झूलकर आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि मामले की आवश्यक जांच की जा रही है और संवैधानिक कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह भी ज्ञात हुआ है कि कुछ दिनों पहले जरवधिया निवासी एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाही की थी, जिसके बाद तीन दिन पहले ही किशोरी का बयान माननीय न्यायालय में दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। चौकी प्रभारी ने आगे बताया कि इस मामले में आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया गया है। शेष कानूनी कार्यवाही जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments