Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा कंपोजिट विद्यालय का खेल मैदान बदहाल:घास-फूस और मलबे से भरा, बच्चों...

खेसरहा कंपोजिट विद्यालय का खेल मैदान बदहाल:घास-फूस और मलबे से भरा, बच्चों को चोट का खतरा


खेसरहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर मुस्तहकम का खेल मैदान बदहाल स्थिति में है। बच्चों के खेलने के लिए बना यह मैदान घास-फूस और ईंट-मिट्टी के ढेरों से भरा हुआ है। इस कारण खेल गतिविधियों के दौरान बच्चों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन खेलकूद में भाग लेते हैं, लेकिन मैदान की खराब स्थिति से उन्हें परेशानी हो रही है। छात्रों ने बताया कि मैदान में दौड़ते समय पैर फिसलने और ठोकर लगने का डर बना रहता है। अभिभावकों ने भी बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु मैदान को जल्द ठीक कराने की मांग की है। विद्यालय के प्राचार्य नीरज मिश्र ने जानकारी दी कि खेल मैदान की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से कई बार संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि मैदान में उगी झाड़ियों और मलबे को हटाने की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्राचार्य ने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारी और ग्राम पंचायत इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देंगे। स्थानीय निवासियों का भी कहना है कि सरकार विद्यालयों में खेलकूद को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, लेकिन कई विद्यालयों में जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीण निर्मल, शंकर, दुर्गेश मौर्या और महेश सहित अन्य स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खेल मैदान की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए। उनका कहना है कि इससे छात्र-छात्राएं बिना किसी डर के खेल गतिविधियों में सुरक्षित रूप से भाग ले सकेंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन कसौधन ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा और विद्यालय के मैदान को साफ कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments