#बस्ती_न्यूज
मुंडेरवा नगर पंचायत में नई बिजली लाइन के पोल गिरने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11, शहीद बद्री प्रसाद नगर को शहरी बिजली आपूर्ति से जोड़ने के लिए ये पोल लगाए गए थे। हालांकि, लाइन चालू होने से पहले ही ये पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शहीद बद्री प्रसाद नगर को मंझरिया और लोहदर सीवान के बीच स्थित मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए लगभग एक साल पहले सीमेंट के पोल लगाए गए थे। इन पर एक सप्ताह पहले ही बिजली के तार खींचे गए थे। बुधवार को आई तेज हवा के कारण एक लोहे का पोल टेढ़ा हो गया और एक सीमेंट का पोल जड़ से टूटकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर मानकों की अनदेखी करने और पुराने, सड़े हुए लोहे के पोल लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि लाइन चालू हो जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन अभी लाइन न जुड़ने से यह टल गया। मुंडेरवा विद्युत सब स्टेशन के जूनियर इंजीनियर नादिर सिद्दीकी ने बताया कि यह नई लाइन ठेकेदार द्वारा बिछाई गई थी, लेकिन अभी इसे विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है और न ही इसे मुख्य आपूर्ति से जोड़ा गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि खामियों को ठीक किए बिना लाइन को चालू नहीं किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुंडेरवा में नई बिजली लाइन के पोल गिरे:शहीद बद्री प्रसाद नगर में गुणवत्ता पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












