महादेव घुरहू क्षेत्र के नक्थर देवरिया गांव में एकता क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता गुरुवार को बड़े उत्साह के साथ शुरू हुई। पहले मुकाबले में बडहरा टीम ने सिकटा को सात विकेट से हरा दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा नेता और भाजपा कार्यकर्ता शिवा विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता का पहला मैच सिकटा और बडहरा टीम के बीच खेला गया। बडहरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिकटा की टीम निर्धारित आठ ओवरों में आठ विकेट खोकर 68 रन ही बना सकी। सिकटा के बल्लेबाजों ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। बडहरा की ओर से आसिफ परवेज ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट लिए। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बडहरा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन कप्तान मिनके ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 40 रन बनाए। उनकी दमदार पारी की बदौलत टीम ने सातवें ओवर में ही सात विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आसिफ परवेज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में अभी अन्य मुकाबले जारी हैं। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य फिरोज खान, सईद मलिक, रिंकू शुक्ला, हकीमुल्लाह, महफूज, ब्राहिम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
नक्थर देवरिया में क्रिकेट प्रतियोगिता:बडहरा ने सिकटा को 7 विकेट से हराया, मैन ऑफ द मैच में दिखा दर्शकों का उत्साह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












