Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी के नाम पर ठगी, चार पर गुंडा एक्ट:महराजगंज में सिंदुरिया पुलिस...

शादी के नाम पर ठगी, चार पर गुंडा एक्ट:महराजगंज में सिंदुरिया पुलिस ने संगठित गिरोह के सदस्यों पर की कार्रवाई


सिंदुरिया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने चार लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ये सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और जालसाजी के माध्यम से धन उगाही करते हैं। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लालती (55 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय श्रवण चौहान, निवासी गौरी बढ़ेपुरवा, थाना कोठीभार, अपने गिरोह के साथ सक्रिय है। इस गिरोह में अंजली उर्फ अंजलिका (21 वर्ष), पत्नी करन साहनी, निवासी भेड़ियहवा, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर; सुमित्रा देवी (45 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय उमेश, निवासी पिपरामाफी, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर; और काजल चौहान (27 वर्ष), पत्नी राजन गुप्ता, निवासिनी चकबंदी दक्षिणी टोला, थाना कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर शामिल हैं। लालती के विरुद्ध कोठीभार में तीन और चौरी चौरा में एक मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ये सभी शातिर अपराधी हैं। इनका गिरोह लोगों को शादी कराने का प्रलोभन देकर छलपूर्वक धन वसूलता है। लालती इस गिरोह की सरगना है। बीते दो मई को रंजीत चौहान, पुत्र संतोष चौहान, निवासी लोधामई, थाना मिरहची, जनपद एटा ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त चारों लोगों ने उनकी शादी पूजा नामक एक लड़की से कराने का वादा किया, जिसे कुंवारी बताया गया जबकि वह पहले से शादीशुदा थी। रंजीत चौहान के अनुसार, आरोपियों ने शादी में खाने-पीने के नाम पर 10,000 रुपये, शादी के लिए 90,000 रुपये नकद, एक मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल ले ली। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें, उनके मामा सत्यवान और जीजा संदीप को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में रंजीत, सत्यवान और संदीप को चोटें आई थीं। एक सप्ताह पूर्व भी सिंदुरिया पुलिस ने इन चारों के विरुद्ध शादी के नाम पर ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments