#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हरैया तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने ग्रामीण समस्याओं और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष रामपाल सिंह ने किया। किसानों ने आरोप लगाया कि संगठन द्वारा इससे पहले 18 अप्रैल, 26 अप्रैल और 2 मई को भी इन्हीं समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए गए थे। हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे किसानों और ग्रामीणों में असंतोष है। ज्ञापन में परशुरामपुर क्षेत्र के धनवाहखुर्द गांव में भूमि संबंधी विवाद की जांच कराने की मांग की गई। किसानों का आरोप है कि संबंधित लेखपाल द्वारा गलत तरीके से कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त, नथमपुर से चन्नोताल तक के नाले की सफाई की मांग भी उठाई गई, ताकि जल निकासी की समस्या का समाधान हो सके। भाकियू कार्यकर्ताओं ने लवदही क्षेत्र में आधार संशोधन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया। नान्छे कुआ गांव में पैमाइश को लेकर भी किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की। संगठन ने यह भी कहा कि कुछ मामलों में प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा दबाव बनाकर कार्रवाई की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन अपने आंदोलन को और तेज करेगा। इस अवसर पर सत्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
भाकियू ने हरैया तहसील पर किया प्रदर्शन:विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आधार संशोधन में वसूली का आरोप लगाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












