#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में सोने की चेन दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.15 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ज्वेलर्स संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे का है। मुड़ाडिहा गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र फुलचन्द्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने महादेवा चौराहा स्थित आर.के. ज्वेलर्स के संचालक राजन गुप्ता पुत्र राजबली (निवासी बेहिल) को 30 ग्राम 24 कैरेट सोने की चेन बनवाने के लिए 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कुल 1,15,371 रुपये दिए थे। पुलिस अधीक्षक से शिकायत यह भुगतान नकद, गूगल पे और फोन पे के माध्यम से एसबीआई खाते में किया गया था। विक्रम सिंह का आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद राजन गुप्ता ने न तो सोने की चेन दी और न ही पैसे वापस किए। वर्ष 2024 में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। आरोप है कि जांच के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी रसीदें पेश कर मामले को दबाने की कोशिश की। शादी से पहले चेन देने का आश्वासन पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने बाद में शादी से पहले चेन देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, 12 मार्च 2026 को जब विक्रम सिंह आरोपी के घर पहुंचे, तो उसने साफ तौर पर चेन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मुण्डेरवा पुलिस ने आरोपी राजन गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवक से 1.15 लाख की ठगी:सोने की चेन दिलाने के नाम पर धोखा, ज्वेलर्स संचालक पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












