Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महिला चोर गिरोह सर्राफा दुकान में चोरी की कोशिश:सिद्धार्थनगर में एक महिला...

महिला चोर गिरोह सर्राफा दुकान में चोरी की कोशिश:सिद्धार्थनगर में एक महिला पकड़ी गई, दो फरार; बड़े गिरोह की आशंका


सिद्धार्थनगर के उसका बाजार कस्बे में शुक्रवार को चोरी की कोशिश करने पहुंचीं तीन महिलाओं में से एक को व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जबकि उसकी दो साथी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गईं। पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। व्यापारियों के मुताबिक यही महिला गिरोह 8 मई को रेहरा बाजार स्थित अर्जुन शाहू की बर्तन दुकान में चोरी कर चुका था। उस घटना का सीसीटीवी फुटेज बाजार के व्यापारियों के बीच पहले से वायरल था। फुटेज में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई थीं। इसी दौरान एक महिला ने मौका देखकर बर्तन अपनी साड़ी में छिपा लिया था और बाद में तीनों वहां से निकल गई थीं। ज्वेलरी दुकान के पास दिखीं तो पहचान लिया शुक्रवार को यही महिलाएं अर्जुन शाहू की दुकान के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान के आसपास संदिग्ध हालत में घूमती दिखीं। सीसीटीवी फुटेज देखने के कारण दुकानदारों ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। व्यापारियों ने शोर मचाया तो बाजार में अफरा-तफरी फैल गई। महिलाएं भागने लगीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीछा शुरू कर दिया। भागदौड़ के बीच एक महिला को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गईं। थाने में सिम तोड़ने की कोशिश पुलिस हिरासत में पकड़ी गई महिला ने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन की सिम निकालकर तोड़ने और शौचालय में फेंकने की कोशिश की। इसके बाद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि महिलाओं का संबंध किसी संगठित चोरी गिरोह से हो सकता है, जो अलग-अलग बाजारों को निशाना बनाता है। व्यापारियों में आक्रोश घटना के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी थाने पहुंचे। व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फरार महिलाओं की गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने का फायदा उठाकर ऐसे गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। अब दुकानदार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। पुलिस फरार महिलाओं की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments