Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विशेश्वरगंज CHC का अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण:व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं,...

विशेश्वरगंज CHC का अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने किया निरीक्षण:व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, बेहतर सेवा जारी रखने के निर्देश दिए


विशेश्वरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक, देवीपाटन मंडल, डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। डॉ. गुप्ता ने सर्वप्रथम बायोमेट्रिक उपस्थिति का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई व्यवस्था, प्रसव केंद्र, गोल्ड चैन, वार्ड, ओपीडी और पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। अपर निदेशक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की और स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सेवाओं को इसी प्रकार बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुणाल मिश्रा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र द्विवेदी, डॉ. सारंग श्रीवास्तव, डॉ. प्रवेश कुमार पांडे, मुकेश कुमार काउंसलर, बीपीएम ममता मिश्रा, बीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, तारकेश तिवारी, स्टाफ नर्स पुष्प लता, रामदेवी, पूजा सिंह और आयुष्मान मित्र बबलू यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments