HomeHealth & Fitnessराजगढ़ः अज्ञात ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस...

राजगढ़ः अज्ञात ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल हुए 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा जीरो पर मर्ग कायम कर मामला संबंधित थाना चाचैड़ा को भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात हाइवे पर स्थित बीनागंज-चाचैड़ा पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ग्राम बमूरी थाना चाचैड़ा जिला गुना निवासी 25 वर्षीय शिवनारायण पुत्र धन्नालाल लोधा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे ब्यावरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि शिवनारायण बीनागंज से अपने गांव लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर मामला चाचैड़ा थाना क्षेत्र के सुपुर्द किया है।

घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी वाहन और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामले का सुराग मिलने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments