डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेवां-उतरौला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक धान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा भवानीगंज थाना क्षेत्र की सिलोखरा चौकी से कुछ दूरी पर स्थित गौहनिया गांव के पास हुआ। बोलेरो वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क किनारे पलट गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे बिहार से बहराइच जा रहा धान से भरा ट्रक सामने से आ रही एक बोलेरो को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के तुरंत बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रक चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
सिद्धार्थनगर में बेवां-उतरौला मार्ग पर धान लदा ट्रक पलटा:बोलेरो को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, चालक घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












