नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौगोई बिलासपुर के भोधर गांव में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दर्जनों ग्रामीणों ने अधिक बिजली बिलों के विरोध में प्रदर्शन किया और पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि कम बिजली खपत के बावजूद बिल दोगुना-तिगुना आ रहा है। साथ ही बिना पूर्व सूचना के प्रीपेड व्यवस्था लागू करने, तकनीकी खराबी, सर्वर एरर और तेज रीडिंग जैसी समस्याओं से भी लोग परेशान हैं। जिन घरों में पहले करीब 200 रुपये मासिक बिल आता था, वहां अब 3 हजार रुपये तक का बिल भेजा जा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं के बिल 18 हजार रुपये, 3898 रुपये और 1600 रुपये तक पहुंच गए हैं। मजदूरी कर परिवार चलाने वाले गरीब परिवारों के लिए इतना भारी बिल जमा करना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में शाहजहां पत्नी गिरीश अली, शाहिदा पत्नी यूसुफ अली, रहीस अली, शाहिना बेगम पत्नी लतीफ, मुनेरा बेगम पत्नी मोहर अली और रेशमा सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है।
स्मार्ट मीटर लगने के बाद 200 का बिल पहुंचा 3000:नवाबगंज में उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- पुराने मीटर बहाल किए जाए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












