#बस्ती_न्यूज
गौर बाजार में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी का पुतला दहन किया और थाना प्रभारी गौर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष वरुण पाण्डेय ने किया। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी, उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजकुमार भाटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों में आक्रोश देखा गया। प्रदर्शन में संदीप, अमन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद दुबे, संतोष शुक्ला, मनोज पांडेय, उमाशंकर तिवारी, अंकित शुक्ला, आरती शुक्ला सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। प्रदर्शन के उपरांत थाना प्रभारी गौर को लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि उन्हें तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
राजकुमार भाटी का गौर बाजार में पुतला दहन:ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस को ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












