बहराइच के दरगाह थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनचक गांव में शनिवार तड़के एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है। महिला के पति ने जमीनी विवाद के चलते अपने साले और उनके बेटे पर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए कहा है कि पीड़िता ने स्वयं अपने घर में आग लगाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नुरुद्दीनचक गांव निवासी राजीव अपनी पत्नी चंदा के साथ रहते हैं। शनिवार तड़के करीब तीन बजे उनके घर में आग लग गई, जिससे चंदा बुरी तरह झुलस गईं। सूचना मिलने पर दरगाह थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। झुलसी हुई महिला को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। झुलसी हुई महिला चंदा ने अपने बयान में बताया कि मकान के विवाद के कारण उनके रिश्ते के भाइयों मोहम्मद सफी, शमी और आश्मी ने उनके घर में आग लगाई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला जलते हुए घर से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह एक युवक को भी रोकती हुई नजर आ रही हैं। दरगाह थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में घर में आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी:महिला ने भाइयों पर लगाया आग लगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












