Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 24 घंटे बाद मिला मासूम छात्रा का शव:मुंह में कपड़ा...

बहराइच में 24 घंटे बाद मिला मासूम छात्रा का शव:मुंह में कपड़ा ठूंसा; दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका


खैरीघाट थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में कक्षा तीन की एक मासूम छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची पिछले 24 घंटे से लापता थी। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार को गांव के बाहर उसका शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृत बच्ची की पहचान पूजा (8) पुत्री अरविंद कुमार निवासी मथुरा गांव के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव की हालत देखकर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बच्ची के लापता होने के मामले में एक दिन पहले ही पुलिस में तहरीर दी गई थी, जिस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसके बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments