HomeUncategorizedथाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की के अपहरण से सम्बन्धित 01...

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की के अपहरण से सम्बन्धित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

 

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः- वादनी निवासिनी ग्राम भटपुरवा थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर द्वारा अपने पुत्री को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना-पत्र दाखिल किया। उक्त के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 80/2026 धारा- 87/137(2) BNS पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही थी।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी, थाना को0 देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में-

आज दिनांक 29.03.26 को उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय हमराह आरक्षी संदीप निषाद द्वारा मु0अ0सं0 80/2026 धारा 87/137(2) BNS से सम्बन्धित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त दीपनरायन चौहान उर्फ राजा पुत्र जगतराम निवासी ग्राम बसऊपुर बालपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम सिरसिया मोड के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

दीपनरायन चौहान उर्फ राजा पुत्र जगतराम, निवासी ग्राम बसऊपुर बालपुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर,

 

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नामः-*

1. उ0नि0 सुनील कुमार यादव

2. आरक्षी संदीप निषाद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments