लखनऊ। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा स्टेट टोबैको कंट्रोल सेल एवं उत्तर प्रदेश वॉलंटियर हेल्थ एसोसिएशन के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. एस.डी. कांडपाल,विभागाध्यक्ष, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा किया गया। उन्होंने ने कहा कि तंबाकू सेवन के कारण उत्पन्न होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं,विशेष रूप से कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी बीमारियों पर प्रकाश डाला तथा तंबाकू नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। इसके पश्चात डॉ.अजय कुमार वर्मा,विभागाध्यक्ष,रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग ने तंबाकू सेवन के फेफड़ों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों एवं तंबाकू त्याग के लाभों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने युवाओं को तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया।
तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












