Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में ट्रक की टक्कर से डीसीएम मकान में घुसी:इकौना बाईपास पर...

श्रावस्ती में ट्रक की टक्कर से डीसीएम मकान में घुसी:इकौना बाईपास पर सुबह चार बजे हुआ हादसा, क्लीनर घायल


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इकौना बाईपास पर भारत धर्म कांटा के पास एक खड़े डीसीएम को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक अधिवक्ता के मकान में जा घुसी, जिससे मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीसीएम धर्म कांटा पर वजन कराने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। बहराइच की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मारी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए और बचाव कार्य में जुट गए। इस दुर्घटना में ट्रक का क्लीनर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल क्लीनर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही इकौना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने की कार्रवाई शुरू की और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने और आवश्यक विधिक कार्रवाई करने में लगी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments